फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security stepped up at Noida Airport for Independence Day; three-tier checks in place.

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, तीन स्तर पर जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हर प्रवेश द्वार पर पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड तैनात, टर्मिनल जाने वाले वाहनों की सीआईएसएफ भी कर रही जांच


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ाते हुए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहे। परिसर में आने वाले हर वाहन की तलाशी ली गई। टर्मिनल की ओर जाने वाले वाहनों को सीआईएसएफ की जांच के बाद ही आगे जाने दिया गया।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद 15 जून से यहां घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हुआ। उड़ानें शुरू होने के बाद यह एयरपोर्ट का पहला स्वतंत्रता दिवस है, इसलिए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 15 अगस्त को एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हुए दो महीने पूरे हो जाएंगे। प्रबंधन उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की भी संभावना है। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश के बाद एंट्री सर्किल पर पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध वाहनों को बाहर ही रोककर जांच की जा रही है। एयरपोर्ट के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

टर्मिनल तक जाने में तीन जगहों पर चेकिंग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जहां परिसर के अंदर थाना स्थापित किया गया है। फिलहाल एक थाना संचालित है, जबकि आने वाले दिनों में एक और थाना शुरू होने की तैयारी है। एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था डोमेस्टिक टर्मिनल के पास स्थित थाना देख रहा है, जबकि बाहरी क्षेत्र की निगरानी जेवर थाना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले वाहनों को तीन स्तर पर जांच से गुजरना पड़ा। संदिग्ध वाहनों को बाहर ही रोक दिया गया। परिसर में प्रवेश के बाद पुलिस टीम ने उनका सत्यापन किया। इसके बाद सीआईएसएफ ने जांच करने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया।


कोट
हमने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फोर्स को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा है। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है। सीआईएसएफ और पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है।
-पूनम मिश्रा, एडीसीपी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed