फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roads damaged by rain are adding to the woes of city residents.

Delhi NCR News: बारिश में टूटी सड़कें बढ़ा रहीं शहरवासियों की मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्गों पर गड्ढे और उखड़ी सड़कें, जगह-जगह लग रहा जाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच शहर की टूटी और उखड़ी सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। प्रमुख रास्तों को जोड़ने वाली कई मुख्य सड़कें भी बदहाल हैं। इससे जगह-जगह यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवागमन में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण की है। प्राधिकरण ने सड़क मरम्मत के लिए टेंडर कर एजेंसी का चयन भी कर लिया है। इसके बावजूद मार्च से जून और उसके बाद करीब डेढ़ महीने में वर्क सर्कल के इंजीनियर चयनित एजेंसी के ठेकेदारों से जमीन पर काम नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन


कहां-क्या हाल

सेक्टर-39: सिटी सेंटर की ओर आने वाली सड़क जिला अस्पताल के आगे उखड़ी हुई है। यहां दोपहिया वाहन चालकों को खास परेशानी हो रही है।
सेक्टर-10: सेक्टर की मुख्य सड़क टूटी और उखड़ी हुई है। बीच में सीवर के मैनहोल के ढक्कन भी गायब हैं। टूटे मैनहोल से बचाने के लिए किसी ने सड़क के बीच लकड़ी की टूटी कुर्सी रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-50: सेक्टर से विश्वकर्मा रोड की ओर आने वाली सड़क बड़े हिस्से में उखड़ी हुई है। यहां कंक्रीट और डामर गायब हो चुका है।
सेक्टर-94: कालिंदीकुंज की ओर से नोएडा आने पर महामाया फ्लाईओवर के बाईं तरफ पेट्रोल पंप के पास सड़क टूटी और उखड़ी हुई है।

कोट:
सभी वर्क सर्कल प्रभारियों को सड़क मरम्मत के काम तेजी से कराने के लिए कहा गया है। रिसर्फेसिंग न होने तक गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।- वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed