{"_id":"6a7f3d49e5730a82aa0864f4","slug":"goods-vehicles-and-buses-will-not-be-allowed-to-enter-delhi-until-this-afternoon-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4612133-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मालवाहक वाहन और बसों को आज दोपहर तक नहीं मिलेगा दिल्ली में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मालवाहक वाहन और बसों को आज दोपहर तक नहीं मिलेगा दिल्ली में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रवेश रहेगा वर्जित, बदले मार्ग से गुजरेंगे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली में वाहनों का दबाव कम करने के लिए शनिवार दोपहर तक मालवाहक और बसों को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा।
दिल्ली जाने वाले वाहनों को छह वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से आगे भेजा जाएगा। वहीं डीएनडी बॉर्डर से आने वाला ट्रैफिक डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जाएगा। कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से गुजारा जाएगा।
यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन जीरो पॉइंट से परीचौक, पी-3, कासना और सिरसा होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे। परीचौक से आने वाले वाहनों को पी-3, कासना और सिरसा होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों के लिए फलैदा कट, खुर्जा से सर्विस रोड, गलगोटिया होते हुए कासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का मार्ग निर्धारित किया गया है।