फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commuters will be freed from the compulsion of carrying two cards for travel on the Noida-Delhi Metro.

Delhi NCR News: नोएडा-दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए दो कार्ड रखने की मजबूरी से मिलेगी आजादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
आज से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से शुरू हो जाएगा सफर, यह कार्ड सभी स्टेशन पर उपलब्ध होंगे
विज्ञापन

-अभी नोएडा मेट्रो में नहीं काम करते थे दिल्ली मेट्रो और नेशनल कॉमन मोबिलिटी के कार्ड

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी राहत मिलने जा रही है। शनिवार से यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के जरिए नोएडा और दिल्ली, दोनों मेट्रो में सफर कर सकेंगे। अब तक दिल्ली मेट्रो में एनसीएमसी की सुविधा थी, लेकिन नोएडा मेट्रो में यह कार्ड मान्य नहीं था। इसके चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दोनों मेट्रो के अलग-अलग कार्ड रखने पड़ते थे।
दोनों कार्डों को अलग-अलग रीचार्ज कराने और मेट्रो बदलते समय कार्ड बदलने की परेशानी से अब यात्रियों को राहत मिलेगी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि 21 स्टेशनों पर लगे 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेटों को अपग्रेड कर हाईटेक बनाया गया है। इसके बाद एनसीएमसी यानी ‘वन नेशन, वन कार्ड’ के जरिए नोएडा मेट्रो में भी यात्रा की जा सकेगी। इस तकनीकी बदलाव पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

एनएमआरसी सभी स्टेशनों पर एनसीएमसी उपलब्ध कराने की भी तैयारी कर रहा है। दिल्ली समेत अन्य शहरों के जिन यात्रियों के पास पहले से एनसीएमसी है, वे भी अब नोएडा मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिये करा सकेंगे टिकट बुक, कतार में खड़े होने से भी आजादी
शनिवार से यात्रियों के लिए व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। एनसीएमसी और डिजिटल टिकटिंग की सुविधा शुरू होने से मेट्रो यात्रा को अधिक सुगम और एकीकृत बनाने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी बेहतर
एनएमआरसी ने कुछ समय पहले दिल्ली मेट्रो से कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) लैब संचालन के लिए ली है। लैब में प्रशिक्षण सिम्युलेटर उपलब्ध हैं। इससे कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ भविष्य में शुरू होने वाले नए रूट पर उपकरणों और सॉफ्टवेयर का परीक्षण भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed