{"_id":"6a7f2679c6de1ca70b044402","slug":"miscreant-arrested-after-stealing-a-bag-from-a-car-following-a-collision-and-fleeing-the-scene-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150779-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टक्कर मारने के बाद कार से बैग चुराकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टक्कर मारने के बाद कार से बैग चुराकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मोती नगर इलाके में स्कूटी से टक्कर मारने के बाद कार से बैग लेकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान इंद्रपुरी निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बैग और स्कूटी बरामद की है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 11 अगस्त को मोती नगर थाना पुलिस कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी खड़ी देखी। टीम स्कूटी की जांच के लिए उसकी ओर बढ़ी। तभी स्कूटी पर बैठा व्यक्ति वहां से भाग गया। उसी समय काले रंग का बैग लिए एक और व्यक्ति स्कूटी की ओर आता दिखा, जबकि एक अन्य व्यक्ति शोर मचाते हुए उसका पीछा कर रहा था। पुलिस ने तुरंत बैग लिए हुए व्यक्ति को रोका और पकड़ लिया।