फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trans-Yamuna geared up to celebrate Independence Day.

Delhi NCR News: आजादी के जश्न मनाने को तैयार यमुनापार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
कार्यालयों से बाजारों तक दिखी देशभक्ति की रंगत
विज्ञापन

सनी सिंह
नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यमुनापार तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। शाहदरा से लेकर भजनपुरा, मौजपुर, दिलशाद गार्डन और आसपास के इलाकों में सरकारी कार्यालयों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। सरकारी विभागों में साफ-सफाई और सजावट के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कई कार्यालय परिसरों में तिरंगे लगाए गए। ध्वजारोहण स्थल की साफ-सफाई के साथ आसपास सजावट भी की गई। कुछ स्थानों पर शाम के समय तिरंगे की रोशनी से सरकारी भवनों को सजाया गया।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर यमुनापार के बाजारों में भी रौनक रही। शाहदरा, भजनपुरा, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, शकरपुर, प्रीत विहार आदि इलाकों की दुकानों के बाहर तिरंगे झंडे और देशभक्ति से जुड़े सजावटी सामान लगाए गए। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के बीच भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह नजर आया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को तिरंगे रंग के गुब्बारों और झंडियों से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed