{"_id":"69f4adec965f85194708b42f","slug":"du-postpones-may-20-25-exams-directs-preparation-of-new-datesheet-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134647-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में 20 से 25 मई की परीक्षाएं टलीं, नई डेटशीट तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में 20 से 25 मई की परीक्षाएं टलीं, नई डेटशीट तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अचानक बदलाव से छात्रों-शिक्षकों में असमंजस, शिक्षक संगठन ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल सेमेस्टर की 20 से 25 मई के बीच निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस अवधि में कोई भी परीक्षा न कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है। परीक्षा शाखा ने निर्देश दिया है कि केवल उन्हीं परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया जाए जो इस अवधि में प्रस्तावित थीं। विभागों को नई संशोधित डेटशीट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजने को कहा गया है। साथ ही, नई तिथियां तय करते समय परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने और छात्रों को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि संशोधित डेटशीट को विभागीय नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर समय से प्रदर्शित किया जाए, ताकि सभी को समय पर जानकारी मिल सके। अधिसूचना में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड को देखते रहें।
बदलाव पर शिक्षक संगठन ने विरोध जताया -
वहीं इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस(इंटेक) ने इस निर्णय पर नाराजगी जताई है। संगठन के अध्यक्ष प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि अचानक बदलाव से शिक्षकों की अवकाश योजना प्रभावित हुई है और छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बनी है। उन्होंने प्रशासन से शैक्षणिक कैलेंडर का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।