{"_id":"6a33edce0ef7be23ca078e11","slug":"disappointing-start-at-the-senior-asian-karate-championships-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141507-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीनियर एशियन कराटे चैंपियनशिप में निराशाजनक शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीनियर एशियन कराटे चैंपियनशिप में निराशाजनक शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत के कई खिलाड़ी संघर्षपूर्ण मुकाबलों में हार के साथ हुए बाहर
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित सीनियर एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबले खेले, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में अर्जुन नाथ को इंडोनेशिया के खिलाड़ी के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार मिली। वहीं, भावी वर्मा भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सके और बाहर हो गए।
महिला वर्ग में मिसोम सिंघी को फिलीपींस की खिलाड़ी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। वहीं, लोमा स्वैन को नेपाल की प्रतिद्वंद्वी के सामने हार का सामना करना पड़ा। लोमा स्वैन की भागीदारी विशेष चर्चा में रही। वह डेफ ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं और पहली बार किसी सामान्य कराटे टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थीं। चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के बावजूद लोमा ने शानदार हौसला और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं। संवाद