{"_id":"6a3845f68e48f13683086dec","slug":"people-have-once-again-raised-a-strong-call-for-pataudi-to-be-made-a-district-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-92130-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पटौदी को जिला बनाए जाने के लिए लोगों ने फिर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पटौदी को जिला बनाए जाने के लिए लोगों ने फिर भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी को जिला बनाए जाने के लिए लोगों ने फिर हुंकार भरी है। पटौदी जिला निर्माण समिति के पदाधिकारियों की नगरपरिषद के हेलीमंडी स्थित पंचायती धर्मशाला में सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
पटौदी जिला निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पटौदी क्षेत्र के लोग पिछले कई वर्षों से पटौदी को जिला बनाए जाने की मांग करते आ रहे है, लेकिन सरकार की ओर से किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है।
सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि पटौदी को जिला बनाए जाने को लेकर पटौदी विधायक बिमला चौधरी, लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह सहित राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मिला जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विधायक बिमला चौधरी व लोकसभा सांसद राव इन्द्रजीत सिंह सहित जिला बनाने वाली कमेटी के चेयरमैन व पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार, राज्य के मंत्री महीपाल ढांडा से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपे थे। दुर्भाग्य की बात है कि पिछले कई वर्षों से मांग ठंडे बस्ते में पड़ी है।