{"_id":"6a3827a1b7f3767e400fd549","slug":"smuggler-nabbed-with-5087-grams-of-heroin-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125207-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 50.87 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 50.87 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
उटावड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने मलाई-रूपड़ाका मोड़ पर नाकाबंदी कर नूंह जिले के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50.87 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी इंस्पेक्टर जगमिंदर सिंह के अनुसार शनिवार को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमित टीम के साथ उटावड़ चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नूंह के फिरोजपुर नमक गांव का रहने वाला मोहम्मद आकिल हेरोइन बेचने का काम करता है, आरोपी थोड़ी देर में सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मलाई गांव के रास्ते रूपड़ाका की तरफ हेरोइन सप्लाई करने जाएगा। पुलिस ने सरकारी गाड़ी की लाइटें बंद कर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 10-15 मिनट बाद मलाई गांव की तरफ से एक सफेद रंग की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद आकिल के रूप में हुई। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए राजपत्रित अधिकारी श्री विकास कुमार ई टी ओ के सम्मुख आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोहम्मद आकिल की जेब से 50.87 ग्राम हेरोइन मिली।बरामद हेरोइन और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना उटावड़ में केस दर्ज किया गया। नशा तस्करी के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन