{"_id":"6a3886f40d6f8966d50bcb46","slug":"home-minister-amit-shah-will-lay-the-foundation-stone-for-the-new-cisf-headquarters-today-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आज CISF के नए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री अमित शाह, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा दिल्ली परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आज CISF के नए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री अमित शाह, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा दिल्ली परिसर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
सार
यह परियोजना देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सीआईएसएफ, फाइल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नया मुख्यालय आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे सीआईएसएफ को एकीकृत कार्यस्थल मिलेगा और बल के प्रशासनिक कामकाज, समन्वय तथा दक्षता में सुधार होगा। सीआईएसएफ की भूमिका लगातार बढ़ रही है और वह हवाई अड्डों, मेट्रो रेल नेटवर्क, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधारशिला समारोह में गृह मंत्रालय और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सुरक्षा बलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उनकी क्षमताएं बढ़ाने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
1968 में हुई थी सीआईएसएफ की स्थापना
सीआईएसएफ की स्थापना 1968 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुई थी। शुरुआती दौर में इसके पास केवल 3,129 जवान थे, लेकिन आज यह बल बढ़कर करीब 2.20 लाख कर्मियों का हो गया है। इसकी तैनाती देश के लगभग सभी राज्यों में है।
वर्तमान में सीआईएसएफ 361 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभाल रहा है, जिनमें 70 हवाई अड्डे भी शामिल हैं। इसके अलावा बल के पास 12 रिजर्व बटालियन हैं, जो किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहती हैं।