सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yoga programs held across 70 assembly constituencies under the 'Ek Delhi-Ek Yoga' campaign.

सांसों में सुकून, आसन में अनुशासन: एक दिल्ली-एक योग अभियान के तहत 70 विधानसभा क्षेत्रों में हुए योग कार्यक्रम

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
सार

द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज, रोहिणी, स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय झील और विजय मंडल पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया।

Yoga programs held across 70 assembly constituencies under the 'Ek Delhi-Ek Yoga' campaign.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर दिया अच्छी सेहत का संदेश।
विज्ञापन

विस्तार

डीडीए ने राजधानी के 29 प्रमुख स्थलों पर मेगा योग कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 18 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 11 बड़े पार्क शामिल रहे। द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज, रोहिणी, स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय झील और विजय मंडल पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा 730 से अधिक पार्कों में नागरिकों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।



इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रही। पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हजारों नागरिकों के साथ योग किया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, डीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. एन सरवन कुमार तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली सरकार ने इस बार ‘एक दिल्ली-एक योग’ का नारा दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने असोला भाटी की नीली झील के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उधर, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर और पूर्वी दिल्ली परिसर में योग सत्रों में शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी, सुरक्षाकर्मी और सफाई कर्मचारियों ने भागीदारी दिखाई। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उधर, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में पर्यावरण मंत्रालय के करीब 200 अधिकारियों ने योग किया। 
विज्ञापन


 यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देशी व औषधीय पौधे लगाए गए। निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने योग अपनाने और ‘मिशन लाइफ’ के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। ओशो धाम में विशेष ध्यान एवं योग उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों और योग प्रेमियों ने भाग लिया। दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने योग किया और बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रवेश वाही ने विद्यार्थियों के साथ योग किया। निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा और निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने भी लोगों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। 

एक दिल्ली-एक योग अभियान के तहत 70 विधानसभा क्षेत्रों में हुए योग कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरी दिल्ली योगमय नजर आई। राजधानी के पार्कों, खेल परिसरों, ऐतिहासिक स्थलों और मैदानों में योगाचार्यों की देखरेख में सांसों में सुकून, आसनों में अनुशासन समेटे लोगों ने निरोगी रहने, मानसिक दृढ़ता और आत्मसंयम के लिए योग किया। सुबह की पहली किरण के साथ ही यमुना तटों, खेल मैदानों और हरित क्षेत्रों में योगाभ्यास शुरू हो गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed