सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaws can be searched through mobile app for last mile connectivity

अब घर तक सुविधा: ई-रिक्शा के 600 रूटों की हुई मैपिंग, मोबाइल एप पर मिलेगी पूरी डिटेल; जानें क्या है प्लान

ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी दिल्ली में अब ई-रिक्शा को लेकर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए अब मोबाइल एप पर ई-रिक्शा खोज सकेंगे और चार्टर एप से पता चलेगा कितनी देर में आएगा।

E-rickshaws can be searched through mobile app for last mile connectivity
ई-रिक्शा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए अब मोबाइल एप पर ई-रिक्शा खोज सकेंगे। यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित हों।
Trending Videos


इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली ने दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड की मैपिंग की है। आईआईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर डॉ. प्रवेश बियानी ने बताया कि यात्रियों के फुटफॉल के हिसाब से अलग-अलग इलाकों के मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, मोहन एस्टेट,  शास्त्री पार्क, कन्हैया नगर, जामा मस्जिद, , रिठाला, मोहन नगर, आजादपुर, नांगलोई सहित ऐसे 200 स्थल है जहां पर आवाजाही करने वाले यात्री चार्टर मोबाइल एप की मदद से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए ई-रिक्शा की सुविधा ले सकेंगे।

 ई-रिक्शा के आवागमन की स्थिति पता चलेगी
डॉ. प्रवेश ने बताया कि ई-रिक्शा कितने समय पर और कितनी देरी में उपलब्ध होगा उसका ब्योरा ऐप पर मिलेगा। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी क्योंकि घर से निकलने या दफ्तर से घर लौटने पर हर कोई यह चाहता है कि उसे मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड तक के लिए ई-रिक्शा आसानी से उपलब्ध हो जाएं। एप से करीब दस हजार के लगभग ई-रिक्शा जुड़ने जा रहे है। अभी ऐप पर ई-रिक्शा बुक करने की  कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

एप से 80 हजार यात्री खरीद रहे टिकट
डॉ. प्रवेश बियानी ने बताया कि मौजूदा समय में चार्टर एप की मदद से बस में सफर करने के    लिए रोजाना करीब 80 हजार यात्री ऑनलाइन टिकट खरीद रहे है। जबकि मेट्रो की दो हजार के लगभग टिकट बिक रही है। दिलचस्प बात यह है कि 1200 टिकट इसमें ऐसी है जो   सिर्फ यात्री की आवाज के शब्दों से गंतव्य स्थल के लिए बुक हो रही है। यानि एप पर बोलकर मेट्रो टिकट खरीदने वाले भी ज्यादा है।

ई-रिक्शा के 600 रूटों की हुई मैपिंग
इन 200 स्थलों से जुड़े  600 रूटों की मैपिंग की गई है, जहां बड़ी तादाद में यात्री ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यात्रियों को मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड से गंतव्य स्थल तक जाने के लिए आवागमन में कोई मुश्किल न हो उसके लिए चार्टर मोबाइल ऐप पर ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 30 जून तक शुरू हो जाने की संभावना है। इस एप की मदद से यात्रियों की लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर और समय की बचत होगी। यात्रियों को ई-रिक्शा ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed