फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Message of patriotism echoes in Connaught Place; people take out a Tiranga Yatra

Delhi NCR News: कनॉट प्लेस में गूंजा देशभक्ति का संदेश, लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की यात्रा है : रेखा गुप्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से सोमवार को कनॉट प्लेस में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनपथ रेडियल के इनर सर्कल से इसे हरी झंडी दिखाई। यात्रा में एनडीएमसी विद्यालयों के छह हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए। सभी ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे इनर सर्कल राष्ट्रीय एकता के रंग में रंग गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र प्रेम और गौरव की अभिव्यक्ति है। उन्होंने इसे विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बताया। गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से बनेगा। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने तिरंगे को देश के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed