फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Delhi BJP leaders given key responsibilities in the national organization.

Delhi NCR News: दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
जयप्रकाश राष्ट्रीय मंत्री और राजीव बब्बर नॉर्थ ईस्ट के सह संयोजक नियुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में दिल्ली भाजपा के दो अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर तथा प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष और महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके जयप्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे और वर्तमान में डीडीए सदस्य राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
दोनों नेताओं की नियुक्ति को दिल्ली भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयप्रकाश को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे नेताओं के अनुभव को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने का संकेत मिला है। नगर निगम की राजनीति और प्रदेश संगठन में उनका लंबा अनुभव नई भूमिका में उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन

राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी संगठन विस्तार और चुनावी प्रबंधन के अनुभव को देखते हुए दी गई है। प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाल चुके बब्बर अब पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में भी दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली थी। उस समय दुष्यंत गौतम को राष्ट्रीय महामंत्री और मनजिंदर सिंह सिरसा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया था। इसके मुकाबले नितिन नबीन की टीम में दिल्ली के नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed