{"_id":"6a830f225a26dd5b3e01a406","slug":"gtbs-emergency-services-will-now-be-set-up-at-rajiv-gandhi-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151035-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब राजीव गांधी अस्पताल में लगेगी जीटीबी की इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब राजीव गांधी अस्पताल में लगेगी जीटीबी की इमरजेंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-18 अगस्त से बदलेगा इमरजेंसी का पता, स्त्री-प्रसूति और बाल रोग की सेवाएं जीटीबी में ही रहेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल की दुर्घटना एवं आपातकालीन सेवाओं को 18 अगस्त से अस्थायी रूप से राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ताहिरपुर में स्थानांतरित किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने 14 अगस्त को सार्वजनिक सूचना जारी कर मरीजों, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को इसकी जानकारी दी है। मरम्मत और रिनोवेशन के कारण इमरजेंसी सेवाओं को स्थानांतरित करने की तैयारी पहले से चल रही थी।
ब्लॉक नंबर-4 में मिलेगी इमरजेंसी सुविधा
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 18 अगस्त की सुबह नौ बजे से जीटीबी की एएंडई सेवाएं राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ब्लॉक नंबर-4 में संचालित होंगी। मरीजों को अस्पताल के गेट नंबर-4 से प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने एंबुलेंस सेवाओं और आम लोगों से नए स्थान की जानकारी रखने की अपील की है।
स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग की इमरजेंसी जीटीबी में ही
जीटीबी अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) तथा बाल रोग (पीडियाट्रिक्स) की आपातकालीन सेवाओं को स्थानांतरित नहीं किया गया है। ये सेवाएं पहले की तरह जीटीबी अस्पताल के एमसीएच ब्लॉक से ही संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद इमरजेंसी को किया जाएगा अपग्रेड
जीटीबी अस्पताल के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक में मरम्मत और रिनोवेशन के लिए इमरजेंसी सेवाओं को राजीव गांधी अस्पताल में स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई थी। जीटीबी अस्पताल की वेबसाइट पर भी अस्पताल की सेवाओं और सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं।