फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outer Delhi Warriors defeated Purani Delhi 6 by 21 runs.

Delhi NCR News: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 21 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 21 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में हर्ष त्यागी ने बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 5 विकेट खोकर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यजस शर्मा ने 36 गेंदों पर 86 रन की तूफानी पारी खेली और प्रियांश आर्य के साथ 120 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। आर्य ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद हर्ष त्यागी ने 15 गेंदों पर 32 और अक्षय सैनी ने 23 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने आर्यन गौर और समर्थ सेठ की 104 रन की साझेदारी से अच्छी शुरुआत की। गौर ने 65 और सेठ ने 42 रन बनाए। हालांकि अमन चौधरी ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और पुरानी दिल्ली 198 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed