{"_id":"6a8318a3710ce5780703189a","slug":"prospects-for-cooperation-in-agriculture-and-food-security-between-india-and-nigeria-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151055-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत-नाइजीरिया के बीच कृषि और खाद्य सुरक्षा सहयोग की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत-नाइजीरिया के बीच कृषि और खाद्य सुरक्षा सहयोग की संभावनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री कपिल मिश्रा ने नाइजीरिया के कृषि राज्य मंत्री से की बैठक, किसानों के हित पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की कृषि और मंडी व्यवस्था अब भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग का आधार बन सकती है। मंत्री कपिल मिश्रा ने नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में किसानों के कल्याण, कृषि उपज के बेहतर प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और बाजार व्यवस्था को लेकर अनुभव साझा किए।
दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड ने नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल के सामने दिल्ली की मंडियों की कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें अनाज, सब्जी, फल और फूलों की आपूर्ति से लेकर इनके बाजार तक पहुंचने की पूरी शृंखला की जानकारी दी। कृषि उपज के बेहतर विपणन में मंडियों की भूमिका भी बताई गई।
सहयोग के लिए नाइजीरिया ने जताया आभार
बैठक में दिल्ली सरकार के विकास विभाग ने कृषि क्षेत्र की स्थिति और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। नाइजीरियाई मंत्री ने दिल्ली सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी को उपयोगी बताया और सहयोग के लिए आभार जताया।