{"_id":"6a830cbbc749b2c7e80d5e32","slug":"athletics-excitement-among-115-schools-anshul-and-chitrakshi-win-three-gold-medals-each-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150991-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 115 स्कूलों के बीच एथलेटिक्स का रोमांच, अंशुल और चित्राक्षी ने जीते तीन-तीन स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 115 स्कूलों के बीच एथलेटिक्स का रोमांच, अंशुल और चित्राक्षी ने जीते तीन-तीन स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट-2 के जोन-6 में आयोजित जोनल एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चार दिवसीय आयोजन में 115 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में कुल 70 व्यक्तिगत और रिले फाइनल आयोजित किए गए, जिनमें 210 पदकों के लिए मुकाबला हुआ। सीनियर बालक वर्ग में जीबीएसएसएस ईस्ट ऑफ लोनी रोड के अंशुल ने 400 मीटर, 800 मीटर और 3000 मीटर में स्वर्ण जीतकर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं में जगह बनाई। वहीं एसकेवी ईस्ट ऑफ लोनी रोड की चित्राक्षी ने सीनियर बालिका वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर में स्वर्ण हासिल किए।
स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें तो मुकर्जी मेमोरियल गवर्नमेंट (एडेड) बीएसएसएस, दिलशाद गार्डन 56 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। ग्रीनफील्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल 51 अंकों के साथ दूसरे और जीबीएसएसएस ईस्ट ऑफ लोनी रोड 48 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सीएम श्री स्कूल, डी-ब्लॉक, नंद नगरी भी 48 अंकों के साथ संयुक्त रूप से मजबूत प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में शामिल रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान अधिकारियों और आयोजन टीम ने परिणामों को डिजिटल रूप से दर्ज किया, जिससे पदक और अंकों का अपडेट तेजी से उपलब्ध होता रहा। संवाद