सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man physical assaulted a six year old girl by luring her into a shop on pretext of giving her chocolat

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से दरिंदगी: हवस में अंधा 65 साल का बुजुर्ग, दुकान में किया घिनौना काम, हुआ गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 17 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

छावला में 65 वर्षीय दुकानदार ने चॉकलेट के बहाने छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने आरोपी की पिटाई भी की थी।

Elderly man physical assaulted a six year old girl by luring her into a shop on pretext of giving her chocolat
बच्ची से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

द्वारका जिले के छावला थाना इलाके में चॉकलेट देने के बहाने दुकान में ले जाकर छह साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि 65 साल के आरोपी दुकानदार ने वारदात को अंजाम दिया। साथ ही किसी को कुछ बताने पर बच्ची को मारने की धमकी दी। 

Trending Videos

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ छावला इलाके में रहती है। उसकी मां पास के निजी स्कूल में साफ-सफाई का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस को छावला इलाके में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और आरोपी की पिटाई की  जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने 65 साल के आरोपी को लोगों से बचाकर हिरासत में ले लिया। उसकी स्कूल के पास दुकान है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपने छोटी बहन के साथ स्कूल के पास खेल रही थी।

आरोप है कि चॉकलेट देने के बहाने आरोपी बच्ची को अपनी दुकान में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया। वारदात के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। वहां से आने के बाद बच्ची ने सारी बातें अपनी मां को बताईं, जिन्होंने आगे एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी।

फिर परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed