जिस मां की कोख से जन्म लिया वही मां कैसे अपने बच्चे के लिए बोझ बन सकती है..? ये घटना आखिर कौनसा आईना समाज को दिखा रही है। ये मामला है दिल्ली से सटे नोएडा इलाके का जहां एक कलयुगी बेटा इलाज के बहाने अपनी बूढ़ी मां को अस्पताल लेकर आया और उसे वहां भर्ती कराकर चुपचाप चलता बना।
{"_id":"59c144a04f1c1bac688b5622","slug":"elderly-mother-left-in-emergency-at-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे की करतूत, बूढ़ी मां को इमरजेंसी में छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे की करतूत, बूढ़ी मां को इमरजेंसी में छोड़ गया
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में बेटा को अकेला छोड़ गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो पिक
उसने अपनी बुजुर्ग मां को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के बहाने छोड़ा। यहीं नहीं अस्पताल में उसने अपना नंबर तक गलत दिया हुआ है। बुजुर्ग मां बीमारी की बात भूल बार-बार बेटे के आने की बात बोलकर रो रही है। उन्हें बोलने में भी तकलीफ हो रही है।
डेमो पिक
उधर, अस्पताल प्रशासन बुजुर्ग महिला के बारे में कई बार पुलिस को सूचना दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 4 सितंबर को अमित नाम का शख्स 65 वर्षीय मां उमा को शुगर की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया। वह अपने साथ मां के कपड़े से भरा एक बैग भी लाया था। उसने इमरजेंसी के डॉक्टर को मां की तबियत खराब होने की बताकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
डॉक्टर ने जब इलाज शुरू किया तो वह दवाई लेने के बहाने से अस्पताल से चला गया। बहुत देर तक नहीं लौटते पर अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने के दौरान लिखाए गए फोन पर संपर्क किया। लेकिन वह नंबर गलत मिला। अस्पताल प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि ये शख्स पहले भी अपनी मां को जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आ चुका है।
विज्ञापन
डेमो पिक
उस दौरान बुजुर्ग महिला बाथरूम में गिर गई थी और सिर में चोट भी आई थी। वह इलाज के बाद मां को साथ लेकर चला गया था। इमरजेंसी के इंचार्ज डॉक्टर रवींद्र ने बताया कि पुलिस को महिला के बारे में मंगलवार को लिखा गया है। इससे पहले भी वह 6 बार पुलिस को इस बारे में लिखे चुके हैं। महिला के बेटे के लिखाए नंबर पर भी फोन करने की कोशिश की, लेकिन नंबर गलत है।