{"_id":"6a6eb8a2cd6b2ece6403e922","slug":"encounter-with-members-of-the-tillu-tajpuria-gang-police-arrest-two-shooters-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों से मुठभेड़, रोहिणी में गोलियों से दहला इलाका, दो शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों से मुठभेड़, रोहिणी में गोलियों से दहला इलाका, दो शूटर गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2026 08:55 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:55 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में कराला इलाके में हुई हरीश माथुर की हत्या की वारदात में शामिल थे। हत्या के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के रोहिणी में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों का पुलिस से मुठभेड़ हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ताजपुरिया गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ कंझावला थाना क्षेत्र के कराला इलाके में हुआ। आरोपियों की पहचान विशाल और राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही करने लगे फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात रोहिणी के यूईआर हाईवे पर पुलिस को टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो गुर्गों के आने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद रोहिणी पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही दोनों बदमाशों की नजर पुलिस पर पड़ी दोनों फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन राउंड गोली चली जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
हरीश माथुर हत्याकांड में थी तलाश
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में कराला इलाके में हुई हरीश माथुर की हत्या की वारदात में शामिल थे। हत्या के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन