सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Event Managers Thumbs Severed Following Robbery During Monetary Transaction Accused Arrested Six Years Later

मैनेजर के काट दिए दोनों अंगूठे: दिल्ली में रुपयों के लिए की थी बड़ी वारदात, बिहार से पकड़ा गया ब्रह्मदेव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ने चाकू दिखाकर पीड़ित की हीरे की अंगूठी व 27 हजार रुपये कैश लूट लिए। इसके बाद ब्रह्मदेव अपने साथियों से सुरेंद्र की हत्या करने के लिए कहने लगा। बुरी तरह डराने के बाद आरोपी ने सब्जी के 11 लाख रुपये लेने के नाम पर जबरन पीड़ित से कुछ कागजात पर साइन करवाए। इसके बाद ब्रह्मदेव ने सुरेंद्र के दोनों अंगूठे चाकू से काटकर अलग कर दिए।
 

Event Managers Thumbs Severed Following Robbery During Monetary Transaction Accused Arrested Six Years Later
इवेंट मैनेजर के काट दिए दोनों अंगूठे - फोटो : AI/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुपयों की लेनदेन में लूटपाट के बाद इवेंट मैनेजर के दोनों अंगूठे काटने वाले 70 साल के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ब्रह्मदेव भगत (70) के रूप में हुई है। दिसंबर 2025 को दिल्ली की अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था।

Trending Videos

आरोपी ब्रह्मदेव ने द्वारका सेक्टर-23 इलाके में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सुरेंद्र नंदा नामक एक शख्स के 11 लाख रुपयों की लेनदेन में दोनों हाथ के अंगूठे काट दिए थे। पुलिस ने मामले में जितेंद्र, अमरदीप और गौतम नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ब्रह्मदेव लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सुरेंद्र नंदा का इवेंट का काम था। 17 मार्च 2020 को सुरेंद्र के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने बड़ी पार्टी आयोजित करने की बात कर उससे मिलने के लिए कहा। उसी दिन सुरेंद्र का पटेल नगर में अपने डॉक्टर से अपॉइंमेंट था। इस वजह से सुरेंद्र ने अपने मैनेजर कपिल चड्डा को द्वारका क्लाइंट से मिलने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

द्वारका पहुंचने पर क्लाइंट ने सुरेंद्र नंदा से मिलने की जिद की। इस बात पर कपिल ने फोन कर सुरेंद्र को द्वारका सेक्टर-23 बुला लिया। सुरेंद्र अपने चालक रमेश के साथ वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर सुरेंद्र को पता चला कि उनका पुराना सब्जी का बड़ा कारोबारी ब्रह्मदेव अन्य लोगों के साथ मौजूद है। सुरेंद्र को देखते ही आरोपियों ने उस पर डंटे से हमला कर दिया।

आरोपी ने चाकू दिखाकर पीड़ित की हीरे की अंगूठी व 27 हजार रुपये कैश लूट लिए। इसके बाद ब्रह्मदेव अपने साथियों से सुरेंद्र की हत्या करने के लिए कहने लगा। बुरी तरह डराने के बाद आरोपी ने सब्जी के 11 लाख रुपये लेने के नाम पर जबरन पीड़ित से कुछ कागजात पर साइन करवाए। इसके बाद ब्रह्मदेव ने सुरेंद्र के दोनों अंगूठे चाकू से काटकर अलग कर दिए।

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित सुरेंद्र को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र, अमरदीप और गौतम को गिरफ्तार कर लिया। ब्रह्मदेव लगातार फरार चल रहा था। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना के बाद आरोपी को बिहार से दबोच लिया गया।

आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रहकर सब्जी बेचता था। वर्ष 2015 में उसने सब्जी के होलसेल का काम शुरू किया। इस बीच उसने सुरेंद्र नंदा को भी सब्जियां देना शुरू की। आरोप है कि सुरेंद्र उसके माल की 11 लाख रुपये पेमेंट नहीं दे रहा था। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed