फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory worker murdered for resisting robbery; five arrested.

Delhi NCR News: लूटपाट के विराेध पर की गई थी फैक्टरी कर्मचारी की हत्या, पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
-बेगमपुर डीडीए मैदान रोहिणी में मिला था शव, चाकू मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

बदमाशों के कब्जे से दो चाकू और मृतक का मोबाइल फोन समेत छह फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले की बेगमपुर थाना और एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल की संयुक्त टीम ने एक फैक्टरी कर्मचारी चंदन की हत्या के मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। उसका शव रोहिणी सेक्टर 23 स्थित डीडीए मैदान में मिला था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक के मोबाइल समेत छह मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 13 जुलाई बेगमपुर थाना पुलिस को डीडीए मैदान सेक्टर-23 रोहिणी में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर चाकू के घाव हैं। पास ही एक हेलमेट पड़ा था। मृतक की शिनाख्त रिठाला गांव निवासी 19 साल के चंदन के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह पास की एक फैक्टरी में काम करता था और घटना के समय फैक्टरी से घर आ रहा था। निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के जरिए सभी पांचों आरोपियों बुध विहार निवासी कान्हा चौहान, गिरीश, प्रहलादपुर निवासी अमृत, मांगेराम पार्क निवासी 20 साल के अकबर और मंगोलपुरी निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय सभी शराब पी रहे थे। और शराब खरीदने के लिए उनलोगों ने लूटपाट करने की योजना बनाई और सामने से आ रहे चंदन को लूटने की कोशिश की, विरोध करने पर उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोेपियों के घर से चाकू और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी एसी मैकेनिक, ड्राइवर और फैक्टरी में काम करने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article