फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMD issued Yellow Alert for intense heat and humidity in Delhi-NCR today

आ गया मौसम का अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी-उमस का डबल अटैक, IMD का यलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Thu, 16 Jul 2026 03:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 03:08 PM IST
सार

Delhi Weather Today: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोग उमस और गर्मी से परेशान है। मानसून के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है। वहीं आईएमडी ने आज दोपहर के समय तेज गर्मी और उमस के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
IMD issued Yellow Alert for intense heat and humidity in Delhi-NCR today
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का बदलता मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मानसून सक्रिय होने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है। वहीं, तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने जनजीवन मुश्किल कर दिया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 16 जुलाई को दोपहर में तेज गर्मी और उमस के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को भी कहा गया है। 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। 17 जुलाई को भी मौसम में खास राहत नहीं मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दिन कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसमें तेज बारिश और आंधी की आशंका है। 20 जुलाई को तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा, और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

लगातार बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और गले में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, उमस और अचानक मौसम परिवर्तन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed