05:51 PM, 16-Jul-2026
अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सोनम वांगचुक यहां 19वें दिन से भूख हड़ताल पर हैं।
05:38 PM, 16-Jul-2026
फातिमा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या कहा?
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब 19 दिन हो चुके हैं। हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते हैं, जब तक बात सुनने में बहुत देर न हो जाए। सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया है, उन्हें अपनी बात सुनाने के लिए अपनी सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहिए।’
05:29 PM, 16-Jul-2026
सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक पर क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं लेकिन अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है। सोनम वांगचुक 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं। वो भूखे हैं। वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है। वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी। साेनम वांगचुक उस सिस्टम से लड़ रहे हैं, जो ठीक से नहीं चल रहा है।’
05:22 PM, 16-Jul-2026
सोनाक्षी सिन्हा ने वांगचुक के समर्थन में साझा किया वीडियो
गुरुवार को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो साझा किया, उनकी सराहना की। साथ ही सरकार से भी सवाल किए। जानिए, सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक की खराब होती तबीयत और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर क्या कहा?
05:18 PM, 16-Jul-2026
उमर अब्दुल्ला ने सोनम वांगचुक के समर्थन में केंद्र को घेरा
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से संपर्क न करने पर सवाल उठाए। सोनम वांगचुक 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। अब्दुल्ला ने कहा कि मंत्री को पद से हटा देना चाहिए।
05:03 PM, 16-Jul-2026
सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन: डिंपल यादव के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी की मुलाकात; जानें किसने क्या कहा
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आज लगातार 19 दिन से दिल्ली में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। उनसे मिलने को राजनेता, अभिनेता समेत तमाम हस्तियां मिलने पहुंच रही हैं। इसी क्रम में सपा सांसद डिंपल यादव भी सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। संसद का सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। कई मुद्दे हैं और नीट का मामला भी एक अहम मुद्दा है। सपा सभी मुद्दों को उठाएगी और इसमें छात्रों के मुद्दे भी होंगे।