{"_id":"6a58d3108eca4bf1ef0019ef","slug":"video-video-chhoti-kashi-echoes-with-chants-of-jai-jagannath-a-massive-surge-of-devotion-marks-the-rath-yatra-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी, रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी, रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
मंडी। छोटी काशी मंडी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आयोजित रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम चार बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा का मुख्य आकर्षण माता जग जननी का रथ रहा। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्यों की धुन पर श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति रस में डूबे नजर आए। रथयात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शरबत की व्यवस्था भी की गई। रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह रहा। रथयात्रा से पूर्व नौ दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का वैदिक मंत्रोच्चारण, पूर्णाहुति और भव्य आरती के साथ समापन हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद दास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।