{"_id":"6a5894b829db93b18306e9c6","slug":"video-himachal-mandi-piplu-car-fell-400-feet-gorge-family-injured-2026-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi Road Accident: पीपलू में 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Road Accident: पीपलू में 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:52 PM IST
मंडी जिले के गोहर उपमंडल में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय टल गया, जब एक कार करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए खाई में उतरकर चारों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार कार (एचपी-82ए-8036) में सवार परिवार ब्रिखमणि गांव से रतेहड़ी (चैलचौक) स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था। सुबह करीब 11:50 बजे पीपलू के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई।
हादसे में कार चालक नरेंद्र, उनकी पत्नी वीना तथा दोनों बेटे देवांश और वेदांत घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देकर श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय कार अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई और साहस के कारण इस हादसे में संभावित बड़ी जनहानि टल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।