{"_id":"6a577abe2d6ac8dd5b0f09a2","slug":"uproar-over-installation-of-smart-meters-in-chauntra-mandi-news-c-90-1-mnd1026-205035-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा
विज्ञापन
चौंतड़ा में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी बात रखते कारोबारियों के साथ जिला परिषद सदस्य कुशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मीटर लगाने पहुंची अधिकृत कंपनी के कर्मचारियों और बिजली बोर्ड कर्मियों के साथ कुछ उपभोक्ताओं की कहासुनी हो गई।
इसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनाक्रम की फील्ड रिपोर्ट तलब कर जांच के निर्देश जारी किए हैं।
व्यापार मंडल चौंतड़ा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर और उपाध्यक्ष अनिल सूद ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची अधिकृत कंपनी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
वहीं, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। चौंतड़ा में आयोजित बैठक में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि उपभोक्ताओं की इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है।
उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर योजना बिजली वितरण के निजीकरण, बिजली सब्सिडी समाप्त करने, कर्मचारियों की छंटनी और पेंशन व्यवस्था को प्रभावित करने की दिशा में एक कदम है।
उन्होंने सरकार और बिजली बोर्ड से योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में रविंदर कुमार, त्रिलोक चौहान, डॉ. प्रभात शर्मा, सुरेंद्र राणा, पंकज सूद, लक्की, कपिल सूद, रामचंद, राजकुमार, अरुण, रणजीत, बिट्टू, रोशन लाल, गुर प्रसाद, शंभू, पंकज चौधरी और रंगीलू राम सहित कई उपभोक्ता मौजूद रहे।