फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1.29 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a car; two youths arrested.

Mandi News: कार से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 01:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
1.29 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a car; two youths arrested.
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1.29 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नवाही के पास एक कार की तलाशी के दौरान यह बरामदगी हुई। आरोपियों के खिलाफ सरकाघाट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए सरकाघाट की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना मिलने पर नवाही क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल शर्मा उर्फ नीनू निवासी गांव कुनालग तहसील सरकाघाट व जयराम (26) निवासी गांव व डाकघर रिस्सा, तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed