फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Abhay Chautala raised the issue of several canals, including the SYL.

Chandigarh-Haryana News: अभय चाैटाला ने एसवाईएल समेत कई नहरों का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा- हरियाणा का हक दिलाएं



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे से एक दिन पहले उन्हें पत्र लिखकर एसवाईएल नहर, दादूपुर-नलवी नहर और हांसी-बुटाना नहर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पीएम से हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाने, पंजाब में अधूरी नहर का निर्माण पूरा कराने और दादूपुर-नलवी नहर का काम शुरू करवाने की मांग उठाई है।


चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान चाैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा को एसवाईएल नहर का पानी नहीं दिलाना चाहती। एसवाईएल पर 2002 और 2004 में हरियाणा के पक्ष में फैसले आए लेकिन पिछले 11 वर्षों में न तो तत्कालीन सीएम मनोहर लाल और न ही वर्तमान सीएम नायब सैनी ने पीएम के सामने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया। कुल 214 किलोमीटर लंबी एसवाईएल नहर का हरियाणा का 92 किलोमीटर हिस्सा बन चुका है जबकि पंजाब में 122 किलोमीटर नहर का निर्माण केंद्र की जिम्मेदारी है। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दादूपुर-नलवी नहर को भी डिनोटिफाई कर दिया। इसका जल्द काम शुरू करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ जल समझौते का भी इनेलो विरोध करेगी और पाइपलाइन नहीं बिछाने देगी। हांसी-बुटाना नहर को लेकर उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी बिना जल उपलब्धता सुनिश्चित किए निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed