{"_id":"6a58dc99db7f97e01e019c13","slug":"25-of-employees-found-absent-during-directors-surprise-inspection-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1071986-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: निदेशक के औचक निरीक्षण में 25 फीसदी कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: निदेशक के औचक निरीक्षण में 25 फीसदी कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कई कर्मचारियों ने हाजिरी भी नहीं लगाई थी, एचएसएसपीपी के राज्य परियोजना निदेशक ने दी सख्त चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) के कार्यालय में सुबह ठीक नाै बजे राज्य परियोजना निदेशक स्वप्निल पाटिल ने औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान दफ्तर के करीब 25 फीसदी कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कई कर्मचारियों ने रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगाई थी। औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
एचएसएसपीपी दफ्तर में करीब 100 कर्मचारी तैनात हैं। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने कार्यालय में मिले कर्मचारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई जिसमें कई कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज नहीं मिली। इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला मानते हुए निदेशक ने सभी कर्मचारियों को लिखित में अंतिम चेतावनी दी है। लिखित आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रत्येक कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज करे। कार्यालय के समय, नियमों और प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। बिना उचित कारण देर से आने या उपस्थिति दर्ज नहीं करने को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
सभी शाखा प्रभारियों और अनुभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति पर कड़ी नजर रखें। चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि कोई कर्मचारी देर से आता है या बिना वैध कारण उपस्थिति दर्ज नहीं करता है तो उसके खिलाफ सेवा नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।