फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   New INSO team announced; 64 office-bearers assigned responsibilities.

Chandigarh-Haryana News: इनसो की नई टीम घोषित, 64 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
चंडीगढ़। जजपा के छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 64 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की है। नई सूची में प्रदेश, जिला और विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन


नई नियुक्ति के अनुसार हरिकेश ढांडा, बलराज देशवाल, सत्येंद्र झाबुआ और कृष्ण सरोहा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र जेलदार, हरेंद्र बेनीवाल, नरेंद्र लांबा और महीपाल नंबरदार गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अज्जू घणघस को प्रदेश प्रधान महासचिव और मोहित शर्मा, उर्वशी अरोड़ा व अंकित छारा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश संगठन सचिव, प्रवक्ता, सचिव और संयुक्त सचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। सभी जिलों के अध्यक्ष और चेयरमैन भी घोषित किए गए हैं। साथ ही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ और अन्य विश्वविद्यालयों के चेयरमैन व प्रधान भी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि नई टीम छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed