आ गया मौसम का अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी-उमस का डबल अटैक, IMD का यलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत
Delhi Weather Today: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोग उमस और गर्मी से परेशान है। मानसून के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है। वहीं आईएमडी ने आज दोपहर के समय तेज गर्मी और उमस के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का बदलता मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मानसून सक्रिय होने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है। वहीं, तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने जनजीवन मुश्किल कर दिया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 16 जुलाई को दोपहर में तेज गर्मी और उमस के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को भी कहा गया है। 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। 17 जुलाई को भी मौसम में खास राहत नहीं मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दिन कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसमें तेज बारिश और आंधी की आशंका है। 20 जुलाई को तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा, और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
लगातार बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और गले में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, उमस और अचानक मौसम परिवर्तन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।