Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- हर जिंदगी कीमती, दिया ये आदेश
Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की सरकारी डॉक्टरों की निगरानी में जांच का आदेश दिया है। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। मेहता ने अदालत को आश्वासन दिया कि सरकारी चिकित्सक सोनम वांगचुक की नियमित जांच करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है। लंबे समय से जारी इस हड़ताल के कारण उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी शारीरिक स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की अदालत इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल के द्वारा दिए गए आश्वासन से हम संतुष्ट हैं। यह निर्देश दिए जाते हैं कि सरकारी डॉक्टरों द्वारा सोनम वांगचुक्की नियमित जांच की जाए और डॉक्टरों की सलाह पर उचित हस्तक्षेप किया जाए। अदालत ने जनहित याचिका का निस्तारण किया।
कोर्ट में सरकारी वकील की दलील, हाईकोर्ट ने कहा- प्रत्येक नागरिक का जीवन कीमती
दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सोनम का स्वास्थ्य नियमित तौर पर चेक हो रहा है। अदालत ने पूछा कि क्या सरकारी डॉक्टर सोनम वांगचुक की जांच कर रहे हैं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं उनकी तरफ से जब भी हमें अनुमति जाएगी सरकारी डॉक्टर उनकी नियमित जांच करना शुरू कर देंगे। तुषार मेहता ने अदालत को आश्वासन दिया कि अब सरकारी चिकित्सक उनकी नियमित जांच करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के आश्वासन के बाद अदालत ने कहा की प्रत्येक नागरिक का जीवन कीमती है। किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार अपने जीवन को अंत करने के लिए नहीं देखा जा सकता।
कैसा है सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य
डॉक्टरों के अनुसार, सोनम वांगचुक अभी भी काफी सक्रिय हैं। डॉक्टर सतीश लांबा ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि लगातार उपवास से ब्लड शुगर का स्तर घट रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। कई बार उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया गया है।
I’m Not in good shape but not so bad either...
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 15, 2026
Rather than asking me to break my fast please join me on 20th July... Peaceful March to the Parliament.#cockroachjanataparty #jantarmantar #cjpprotest #chalosansad pic.twitter.com/QZ6VyxVMAR
वीडियो साझा कर सोनम वांगचुक ने की बड़ी अपील
हालांकि, उन्होंने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है। कुछ देर में उनके स्वास्थ्य की फिर से जांच की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन बहुत खराब भी नहीं है।
#WATCH | Delhi: On the health of activist Sonam Wangchuk, Dr Satish Lamba says, "Today, on the 19th day of hunger strike, his total weight loss exceeds 9 kilograms. His blood sugar today is 80 mg/dL, and his pulse is 72 beats per minute. His blood pressure readings are 105/61… https://t.co/6miDskF7S7 pic.twitter.com/hMyR7HBbXJ
— ANI (@ANI) July 16, 2026
स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी
डॉक्टर सतीश लांबा ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपवास के कारण ब्लड शुगर का स्तर कम हो रहा है। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती है। डॉक्टरों की टीम उनकी शारीरिक स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। वांगचुक अभी भी काफी सक्रिय बने हुए हैं।
संसद मार्च का आह्वान
सोनम वांगचुक ने लोगों से 20 जुलाई को उनके साथ जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने संसद तक शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने के लिए कहा है। वांगचुक ने कहा कि उनसे व्रत तोड़ने के बजाय लोग उनके आंदोलन का समर्थन करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.