फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   56 special e-buses for women will be launched

E Bus Service: महिलाओं के लिए 56 विशेष ई-बस शुरू होंगी, समावेशी सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा

Thu, 16 Jul 2026 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 07:06 AM IST
सार

बसों को अलग पहचान देने के लिए विशेष ब्रांडिंग होगी और इन्हें पिंक स्मार्ट कार्ड से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पात्र महिलाओं को मुफ्त और कैशलेस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
56 special e-buses for women will be launched
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार राजधानी में 56 महिला-विशेष ई-बस सेवाएं शुरू करेगी। इनमें 30 लेडीज स्पेशल और 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल सेवाएं शामिल हैं। परिवहन विभाग के अनुसार 30 लेडीज स्पेशल बसें 15 प्रमुख कॉरिडोर पर सुबह और शाम कार्यालय समय के दौरान दोनों दिशाओं में चलेंगी।

विज्ञापन


वहीं 26 यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बसें 13 रूटों पर दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर सहित अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों को नजफगढ़, रोहिणी, जनकपुरी, मुंडका, मयूर विहार, कालकाजी, पल्ला और धौला कुआं जैसे क्षेत्रों से जोड़ेंगी। प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) से जुड़े पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए लो-फ्लोर रैंप और आवश्यकता के अनुसार बस मार्शल या महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


बसों को अलग पहचान देने के लिए विशेष ब्रांडिंग होगी और इन्हें पिंक स्मार्ट कार्ड से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पात्र महिलाओं को मुफ्त और कैशलेस यात्रा की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राजधानी में हरित और समावेशी सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed