फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Head Constable Amit dies tragic death after being run over by car in Alipur

दिल्ली में खाकी पर हमला!: सिंघु बॉर्डर पर तेज रफ्तार कार ने हवलदार को कुचला, दो आरोपी दबोचे, गाड़ी जब्त

Thu, 16 Jul 2026 09:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में बीती रात एक हवलदार को कुचलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Delhi Police Head Constable Amit dies tragic death after being run over by car in Alipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस ने बुधवार रात दिल्ली पुलिस के एक हवलदार 38 साल के अमित को कुचलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से गाड़ी जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूल रूप से सोनीपत हरियाणा के रहने वाले अमित अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाहरी दिल्ली में रहते थे। वह दिल्ली यातायात विभाग में हवलदार के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उनकी तैनाती नरेला ट्रैफिक सर्किल में थी। बुधवार को उनकी ड्यूटी एनएच-44, सिंघु बॉर्डर के नजदीक थी। देर शाम को वह मेन रोड पर गति की निगरानी के लिए स्पीड मॉनिटरिंग मशीन (स्पीड गन) लगा रहे थे। 


इस दौरान एक कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह काफी दूर जा गिरे। अमित के साथी जवान उनको फौरन अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed