फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nationwide agitation by nursing officers begins today.

Delhi: आज से नर्सिंग अधिकारियों का देशव्यापी आंदोलन, मनमाने तबादलों के खिलाफ चरणबद्ध विरोध की तैयारी

Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM IST
सार

आंदोलन की शुरुआत 16 से 18 जुलाई तक सभी ईएसआईसी अस्पतालों, मेडिकल संस्थानों और डीसीबीओ में काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन से होगी।

विज्ञापन
Nationwide agitation by nursing officers begins today.
Demo/ file - फोटो : संवाद

विस्तार

ईएसआईसी में नर्सिंग अधिकारियों के संगठन ऑल इंडिया ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर्स फेडरेशन ने एजीटी-2026 के तहत किए गए कथित जबरन और मनमाने तबादलों के विरोध में 16 जुलाई से देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आंदोलन की शुरुआत 16 से 18 जुलाई तक सभी ईएसआईसी अस्पतालों, मेडिकल संस्थानों और डीसीबीओ में काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन से होगी। फेडरेशन का आरोप है कि असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सहित कई अधिकारियों के नीति विरूद्ध स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन


फेडरेशन का दावा है कि ईएसआईसी प्रशासन और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले नर्सिंग स्टाफ के जबरन तबादले नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए। संगठन का कहना है कि कई दौर की बातचीत और ज्ञापन देने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed