{"_id":"6a582f43f8498443f6091567","slug":"havildar-killed-after-being-hit-by-speeding-car-on-nh-44-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Death in Accident: एनएच-44 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर में हवलदार की मौत, हादसे के बाद चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Death in Accident: एनएच-44 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर में हवलदार की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
Thu, 16 Jul 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:39 AM IST
सार
पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे दबोचने के लिए दिल्ली और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में तेज रफ्तार कहर की चपेट में आकर एक और पुलिसकर्मी की जान चली गई। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-44 पर बुधवार रात वाहनों की गति सीमा जांचने के लिए स्पीड गन लगा रहे ट्रैफिक पुलिस के हवलदार अमित (38) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमित को राजा सत्यवादी हरीशचंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे दबोचने के लिए दिल्ली और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हवलदार अमित मूल रूप से सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले थे और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाहरी दिल्ली में रहते थे। वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे और इन दिनों नरेला ट्रैफिक सर्किल में ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार को उनकी ड्यूटी एनएच-44, सिंघु बॉर्डर के नजदीक थी।
विज्ञापन
देर शाम वह मुख्य सड़क पर वाहनों की गति की निगरानी के लिए स्पीड मॉनिटरिंग मशीन (स्पीड गन) लगा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह काफी दूर जा गिरे। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इधर मौका देखकर चालक समेत भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस आधार पर आरोपी वाहन चालक की पहचान कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अमित के परिजनों को सूचना दे दी है, परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन