सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 professors of chemistry and physics appointed in Nehru College

Faridabad News: नेहरू महाविद्यालय में रसायन और भौतिक विज्ञान के 10 प्राध्यापक नियुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
10 professors of chemistry and physics appointed in Nehru College
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान के चार और रसायन विज्ञान के छह प्राध्यापकों की हुई नियुक्ति
Trending Videos

फरीदाबाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में रसायन और भौतिक विज्ञान विषय के 10 प्राध्यापकों की नियुक्त किया गया। लंबे समय से यह पद खाली पड़े थे, जिसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्राचार्या रुचिरा खुल्लर ने बताया कि विभाग द्वारा भौतिक विज्ञान के चार और रसायन विज्ञान के छह प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है।
रुचिरा खुल्लर ने बताया कि प्राध्यापकों की कमी के कारण कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लग पा रही थीं। कई बार अतिथि प्राध्यापकों के सहारे पढ़ाई कराई जा रही थी, जिससे छात्रों को विषय की गहराई से समझ नहीं मिल पा रही थी। 10 नए प्राध्यापकों की नियुक्ति के बाद अब कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा सकेंगी। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रयोगशाला कार्य और प्रैक्टिकल कक्षाओं में भी सुधार होगा। छात्रों का कहना है कि अब उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी और विषय को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। जिले के अन्य महाविद्यालयों में अभी भी कई विषयों के पद खाली पड़े हैं। इन रिक्त पदों के कारण वहां के छात्रों को अब भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य महाविद्यालयों में भी खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

नियुक्त प्राध्यापकों को महाविद्यालय ज्वाइन करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है। कई प्राध्यापकों की अभी मेडिकल इत्यादि की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही अन्य रिक्त पदों को भरने की भी कार्यवाही भी चल रही है। -डॉ रुचिरा खुल्लर, प्राचार्या, नेहरू महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed