Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Faridabad shooter Adarsh Singh and his sister Riya Singh performed brilliantly in national shooting trials
{"_id":"69aedef673a80c089c0ccc35","slug":"video-faridabad-shooter-adarsh-singh-and-his-sister-riya-singh-performed-brilliantly-in-national-shooting-trials-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: भाई-बहन की जोड़ी ने शूटिंग ट्रायल में दिखाया दम, आदर्श तीसरे और रिया नौवें स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: भाई-बहन की जोड़ी ने शूटिंग ट्रायल में दिखाया दम, आदर्श तीसरे और रिया नौवें स्थान पर रहीं
नई दिल्ली में आयोजित किए गए राष्ट्रीय शूटिंग ट्रायल में फरीदाबाद के स्टार शूटर आदर्श सिंह और उनकी बहन रिया सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। आदर्श ने अपने सटीक निशानों के दम पर ट्रायल में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रिया सिंह ने नौवां स्थान हासिल किया। आदर्श ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 600 में से 580 अंक लेकर कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं रिया सिंह ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में भाग लेते हुए नौवां स्थान हासिल किया।
बता दें कि यह राष्ट्रीय ट्रायल हर साल होते हैं। इन ट्रायलों के बाद एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट होता है, जहां पर देशभर के शानदार निशानेबाज एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट में जो भी खिलाड़ी अच्छा या खराब प्रदर्शन करता है, उसी प्रकार से उनकी रैंकिंग तय होती है। इसके बाद उसी रैंकिंग के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दल चुना जाता है।
आदर्श के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब इसके बाद वह आगामी अप्रैल महीने में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में लग जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।