{"_id":"6a061e195ef70f0e6b00a469","slug":"13-accused-arrested-in-6-separate-cases-of-fighting-and-altercations-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69982-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लड़ाई-झगड़े के 6 अलग-अलग मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लड़ाई-झगड़े के 6 अलग-अलग मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लड़ाई-झगड़े व हिंसक घटनाओं से जुड़े 6 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस जांच कर रही है तथा कई आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत 12 मई को संजय कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रिश निवासी भगवानपुर, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश हाल निवासी राम कॉलोनी सरूरपुर, विशाल निवासी असावटी, जिला पलवल हाल निवासी संजय कॉलोनी तथा नितिन निवासी जवाहर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इनमें से क्रिश और नितिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विशाल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं थाना सदर बल्लभगढ़ के अंतर्गत फतेहपुर बिल्लौच मंडी में आढ़ती के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दीपक, हिमांशु उर्फ हन्नी निवासी मित्रोल तथा दीपक निवासी औरंगाबाद, जिला पलवल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना तिगांव क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने रवि और रितिक निवासी तिगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं थाना सारन के अंतर्गत पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस ने सोहिल और नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी तरह थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मोहम्मद मुरसलीन निवासी बड़का अलीमुद्दीन, जिला नूंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि थाना सूरजकुंड क्षेत्र में दयालबाग चौकी पुलिस ने आशीष और रोहित निवासी अनंगपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Trending Videos