सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle Theft Gang Busted; 6 Accused Arrested

Faridabad News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vehicle Theft Gang Busted; 6 Accused Arrested
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से 9 बाइक बरामद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 बाइक बरामद की हैं।
बरामद वाहनों में अधिकांश स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवीटीएस -2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए हाकम गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हाकम, शोयब और सोहिल निवासी गांव लहरवाड़ी, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 स्प्लेंडर बाइक और 1 टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा दूसरे वाहन चोर गैंग के बदमाश डेविड उर्फ शिवा निवासी मदनगीर, नई दिल्ली को 12 मई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। वहीं तीसरे गैंग के बदमाश नरेश निवासी गांव अमीपुर तथा गौरव निवासी गांव बुढैना सेक्टर-86 फरीदाबाद को 11 मई को गांव नचौली रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पहले भी वाहन चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed