नीट अभ्यर्थी ने दी जान: अंक कम आने पर छात्रा ने टावर से लगाई छलांग, खुदकुशी से पहले छत पर रखा अपना सामान
एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में 20 वर्षीय छात्रा दानविटा ने बृहस्पतिवार को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। नीट परीक्षा में इच्छित अंक न मिलने से वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के भूपानी थाना क्षेत्र के सेक्टर-87 की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में बृहस्पतिवार को एक 20 वर्षीय छात्रा ने ए2 की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 20 वर्षीय दानविटा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स में रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच उसने छत से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जांच में परिजनों ने पुलिस को बताया कि दानविटा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन दो दिन पहले नीट की अंसर शीट ऑनलाइन हुई। जब उसने चेक किया तो उसकी इच्छा के अनुरूप अंक नहीं मिले थे। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और पिछले काफी समय से किराए पर फरीदाबाद में रह रहा है। मृतका के पिता कटेश्वर जेसीबी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय उसकी मां विजयवाड़ा गई हुई थीं, जबकि छात्रा घर पर अकेली थी।
घटना से पहले छत पर रखा अपना जरूरी सामान
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि वह ए 1 टावर में रहती थी। हादसे से पहले वह टावर दो की छत पर गई। वहां पर जाकर उसने पहले चप्पल को उतारा। उसके बाद छत की बाउंड्री वॉल पर अपना फोन, हाथ में पहनने वाला ब्रेसलेट और चश्मा रखा। उसके बाद वह छत से कूद गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।