{"_id":"6a58ab23064cd688090bba6d","slug":"video-body-found-in-ballabgarh-a-bet-to-jump-into-the-canal-proves-fatal-23-year-old-dharmveer-drowns-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ में मिला शव, नहर में कूदने की शर्त पड़ी भारी, 23 वर्षीय धर्मवीर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ में मिला शव, नहर में कूदने की शर्त पड़ी भारी, 23 वर्षीय धर्मवीर की डूबने से मौत
बल्लभगढ़: के आईएमटी क्षेत्र के पास आगरा कैनाल नहर में 14 जुलाई को बहती हुई मिली युवक की लाश की पहचान 23 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था, जहां परिजनों ने उसकी पहचान की। धर्मवीर 12 जुलाई की शाम बदरपुर बॉर्डर के पास लोहिया पुल पर अपने दोस्तों के साथ गया था। वहां दोस्तों के बीच यह शर्त लगी कि नहर में कूदने के बाद कौन पहले बाहर निकलता है। इसी दौरान धर्मवीर ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया और बाहर नहीं निकल सका। उसके साथ मौजूद दोस्त नहर में नहीं कूदे। जब रात तक धर्मवीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि वह नहर में कूद गया था। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की। 14 जुलाई को बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र के पास नहर में एक शव मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।