{"_id":"69f7a067273d555f120d36ab","slug":"33-cyber-fraud-accused-arrested-in-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69079-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में एक सप्ताह में 33 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में एक सप्ताह में 33 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सात मामलों में कार्रवाई कर 32 लाख से अधिक की नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने ठगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक सप्ताह के अंदर 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 अप्रैल से एक मई के बीच हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 लाख 66 हजार 118 रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ ही विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 6 लाख 51 हजार 699 रुपये खातों में फ्रिज कराए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी के चार और सेंट्रल के तीन मामलों में यह गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस ने सुमित, मानवेंद्र, राजकुमार, विकाश चौधरी, विजय पांडे, शिवम तिवारी, साहिल परिजादा, चिराग, अमित, सुमित, लक्ष्य सैनी, मनोज, अजय सिंह, सतेंद्र सिंह, शंकर लखारा, भैरूलाल धोबी, युवराज खोईवाल, हिमांशु, हरीश कुमार, मिनारूल हक, अनिल, लक्ष्मण, अनिल कुमार, मनीष, मोहम्मद जुनैद, साजिद खान, लोकेश कुमार, हरि पवन, मोहन कुमार, सोनू कटारिया, करण, आकाश और तुषार को गिरफ्तार किया है।
इस अवधि के दौरान टीम ने 626 शिकायतों का निस्तारण भी किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और जागरूक रहें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी सूचना दी जा सकती है।
Trending Videos