सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father Jumps into Canal with Two Children

फरीदाबाद: पिता ने नहर में दो बच्चों संग छलांग लगाई, 8 साल का बेटा सकुशल मिला, दूसरे बेटे और पिता की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 04 May 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
Father Jumps into Canal with Two Children
एक ही परिवार के तालाब में डूबे चार मासूम, सभी की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
विज्ञापन

फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास आगरा नहर में एक पिता द्वारा अपने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में 8 वर्षीय एक बेटा नहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मंडकोल गांव के पास सकुशल मिला, जबकि 5 वर्षीय दूसरे बेटे और पिता की तलाश के लिए गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है।

Trending Videos


यह परिवार गांव असावटी का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात पिता अपनी बाइक को आगरा नहर के किनारे खड़ा कर अपने दोनों बच्चों के साथ नहर में कूद गया। घटना के बाद आठ वर्षीय बच्चा किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा और करीब पांच किलोमीटर दूर मंडकोल गांव के पास पहुंचा। वहां एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे रात भर अपने घर पर रखा और सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed