{"_id":"69f7a21c482728cbcd0a688c","slug":"patients-at-the-dabua-urban-health-center-have-to-bring-water-from-outside-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69058-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबुआ शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर से लाना पड़ता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबुआ शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर से लाना पड़ता है पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बढ़ती गर्मी के बीच यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में लू और गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से चिकित्सक और बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं अधूरी नजर आ रही हैं।
केंद्र में सबसे बड़ी समस्या पेयजल और प्रसाधन की है। मरीजों का कहना है कि उन्हें पीने के लिए साफ और ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे गर्मी में परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं, प्रसाधन की उचित व्यवस्था न होने के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ के मुकाबले सुविधाएं काफी कम हैं। कई बार उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ता है, जबकि शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। ऐसे में इलाज कराने आए लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
डबुआ कॉलोनी की रहने वाली गोमती देवी ने बताया कि वह बहू के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आई थी। उन्होंने बताया केंद्र में देर तक रुकना पड़ा। इस दौरान उन्हें प्रसाधन के लिए जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि शौचालय की स्थिति बहुत खराब थी, जिस वजह से वह इस्तेमाल नहीं कर सकीं। वहीं आशीष अपनी बेटी के पेट में दर्द होने पर दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी को तत्काल दवा खिलाना था लेकिन केंद्र में लगे वाटर कूलर में पानी ही नहीं था, जिसकी वजह से बाहर से बोतल बंद पानी खरीद कर लाना पड़ा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द ही ठीक कराकर व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। साथ ही अन्य कमियों को भी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Trending Videos