सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus driver assaulted near Tigaon grain market, FIR lodged

Faridabad News: तिगांव अनाज मंडी के पास बस चालक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bus driver assaulted near Tigaon grain market, FIR lodged
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। तिगांव क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल बस चालक के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल चालक का उपचार निजी अस्पताल में करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में भुआपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुलेमान ने बताया कि वह एक निजी स्कूल की बस पर चालक के रूप में कार्य करता है। 2 मई की सुबह वह बीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को छोड़ने के बाद सीएनजी भरवाकर बस को स्कूल में खड़ी कर एक युवक की बाइक पर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलेमान के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे जब वह तिगांव अनाज मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार युवक नीचे उतर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दूसरी कार से भी 4 से 5 युवक उतरे और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला किया।



पीड़ित ने बताया कि वह केवल अनूप नामक युवक को पहचानता है, जो उसके गांव भुआपुर का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। वहीं एक युवक ने चाकू से हमला किया, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट लगी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर तिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में रुपये छीनने की पुष्टि नहीं हो सकी। अस्पताल से मिली एमएलआर रिपोर्ट में घायल के शरीर पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed