सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4.03 lakhs for cheating 6 people

Faridabad News: साइबर ठगों ने 6 लोगों से ठग लिए 4.03 लाख रुपये

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
4.03 lakhs for cheating 6 people
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
Trending Videos

साइबर क्राइम थानों में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 4.03 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने गैस कनेक्शन काटने का मैसेज भेज, गैस बिल अपडेट करने के नाम पर, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, दुबई में नौकरी दिलाने समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-49 इलाके के रहने वाले अनिल कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन का बिल न भरने के चलते रात तक कनेक्शन काटने का मैसेज आया। मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल की और बताया कि बिल तो भर चुका हूं। आरोपियों ने लिंक भेजकर 12 रुपये की पेमेंट बिल अपडेट के नाम पर करने को कहा। इसी झांसे में इनसे 71998 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-16 के रहने वाले अमरजीत सिंह ने दी है। इनका कहना है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कराने के नाम पर ठगों ने इनसे 20999 रुपये ठग लिए।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-13 में इंडियन ऑयल के चीफ रिसर्च मैनेजर भुवनेश त्यागी ने दी है। इनका आरोप है कि बीते सप्ताह व्हाट्सएप मैसेज आया कि गैस कनेक्शन का बिल बकाया होने के चलते रात तक कनेक्शन काट दिया जाएगा। अडानी ऐप पर चेक किया तो इनका बिल पेंडिंग नहीं था। गैस किल्लत के चलते इन्हें लगा कि कनेक्शन कट गया तो दिक्कत हो जाएगा। इन्होंने मैसेज में दिए नंबर पर काॅल की तो आरोपी ने बिल अपडेट के नाम पर लिंक भेजकर 99957 रुपये ठग लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत चावला कॉलोनी के रहने वाले जसविंदर सिंह ने दी है। इनका कहना है कि 19 मार्च को इन्हें एक मैसेज आया जिसमें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर व एक लिंक था। लिंक पर क्लिक किया तो बैंक जैसा पेज खुला और क्रेडिट कार्ड की लिमिट 30 हजार रुपये बढ़ाने का ऑप्शन था। इसी झांसे में इनसे 80999 रुपये ठग लिए गए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 13 दिसंबर को व्हाट्सएप पर मैसेज और फिर कॉल नौकरी बदलने को लेकर आई। दुबई की कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया गया। बाद में इटरव्यू के लिए ईमेल आई और ऑफर लेटर भी भेज दिया। आरोपियों ने कहा कि एयर टिकट व वीजा का खर्च कंपनी देगी लेकिन चार्ज के नाम पर 77500 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित से 38740 रुपये ठग लिए गए।
छठे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-3 के रहने वाले पंकज ने दी है। इनका कहना है कि गैस बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर इनसे 91135 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed